Himachal Weather Today- तेज धूप ने बढ़ाया पारा, शनिवार को शिमला रही सीजन की अब तक की सबसे गर्म रात

राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में रविवार को खिली तेज धूप ने पारा बढ़ा दिया है। अधिकतम तापमान तीन से 11.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कुल्लू के से ऊबाग में 11.2 डिग्री, भुंतर में 6.4 डिग्री, मनाली में 4.8 व केलंग में

4 1 8
Read Time5 Minute, 17 Second

राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में रविवार को खिली तेज धूप ने पारा बढ़ा दिया है। अधिकतम तापमान तीन से 11.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कुल्लू के से ऊबाग में 11.2 डिग्री, भुंतर में 6.4 डिग्री, मनाली में 4.8 व केलंग में 4.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

loksabha election banner

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान नेरी में 40.5 डिग्री दर्ज किया गया है और ऊना में 39.2 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में डलहौजी में सबसे अधिक 8.3 डिग्री की वृद्धि हुई है, जबकि अन्य स्थानों पर तीन से चार डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

शनिवार रात शिमला की सीजन की अब तक की सबसे गर्म रात रही। यहां न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार नौ मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। प्रदेश में तब तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

कुल्लू, शिमला, सिरमौर व किन्नौर में आंधी व बिजली गिरने के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 10, 11 व 12 मई को प्रदेश में वर्षा की संभावना और पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने का अनुमान है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Delhi Weather: दिल्लीवालों को अभी और सताएगी गर्मी, 24 मई तक लू चलने की आशंका

<

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now